
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इंटरनेशनल मीडिया में अपने रफ-टफ अवतार की वजह से छाए रहते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पुतिन का वो अंदाज देखने को मिला, जो शायद ही किसी ने देखा है. पुतिन ने दुनिया के सामने खुलेआम ऐलान कर दिया है कि वो किसी के प्यार में पड़ गए हैं. उनसे एक रिपोर्टर ने सवाल किया था, जिसे सुनकर पहले तो पुतिन झेंप गए लेकिन फिर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया. पुतिन के इस प्यार के ऐलान का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गया है, जो हर किसी को हैरान कर रहा है.
पुतिन ने मुस्कुराकर क्या कहा?
रूस लंबे समय से एक युद्ध से गुजर रहा है, ऐसे में पुतिन का सीरियस होने बनता भी है. हालांकि, हाल ही में उनका एक अलग ही साइड देखने को मिला है, जब एक रिपोर्टर ने एक सीरियस सवाल में लपेटते हुए पुतिन से पूछ लिया कि ‘आपने कहा है कि पहली नजर का प्यार सच्ची बात है, क्या कभी प्यार में पड़े हैं’? ये सवाल सुनकर पुतिन पहले तो झेंप गए और फिर मुस्कुरा दिए और उन्होंने जल्दी से इसका जवाब देते हुए कहा कि ‘हां मैं प्यार में हूं’. पुतिन ने ये तो साफ कर दिया है कि उनकी जिंदगी में कोई न कोई तो है हालांकि, पुतिन ने इससे आगे कुछ नहीं कहा और ना ही उसके नाम पर कोई खुलासा किया है, जिसके प्यार में वो पड़ चुके हैं.
