
अमेरिका में इन दिनों चारों तरफ एपस्टीन फाइल्स ने हाहाकार मचा रखा है. 19 दिसंबर को पीडोफाइल एपस्टीन से जुड़ी कई सीक्रेट फाइलें रिलीज की गई हैं. जस्टिस डिपार्टमेंट के इस कदम के बाद दुनिया के सामने वो सच आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. जेफ्री एपस्टीन वही सेक्स ऑफेंडर है, जो बड़े-बड़े लोगों के साथ अपने संपर्क के बहाने सेक्स ट्रैफिकिंग करता था. उसने कई नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का पाप किया और अब उसके पाप एक-एक करके पूरी दुनिया के सामने आ रहे हैं. इस केस में अब तक जितने सबूत आए हैं, उनमें से सबसे घिनौनी वो तस्वीरें हैं जो डेमोक्रेट्स सांसदों ने रिलीज की थीं.
बीमार मानसिकता को बढ़ावा देने वाले उन्यास Lolita की लाइनें
डेमोक्रेट्स सांसदों ने दुनिया के सबसे बडे़ पीडोफाइल माने जाने वाले जेफ्री के केस से जुड़ी 68 तस्वीरें रिलीज की थीं, जिसमें बच्चियों के शरीर पर बीमार मानसिकता भरी लाइनें लिखी गई थीं. ये लाइनें अमेरिकी उपन्यासकार व्लादिमीर नोबोकोव की विवादित उपन्यास लोलिता से ली गई थीं. सबसे परेशान करने वाली तस्वीरों में एक महिला के शरीर के विभिन्न अंगों, छाती, पैर, कूल्हे और गर्दन, पर काली स्याही से मशहूर उपन्यास ‘लोलिता’ की पंक्तियां लिखी हुई हैं, यह उपन्यास एक 12 साल की बच्ची के यौन शोषण पर आधारित है.
