
इन दिनों कोहरे का असर पूरे उत्तर भारत में साफ दिखाई दे रहा है. नोएडा समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के साथ-साथ प्रदूषण और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं. नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है, जिससे हवा ‘खतरनाक’ श्रेणी में चली गई है. सांस लेने में दिक्कत, आंखों और गले में जलन की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं. वहीं घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे सड़क और हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है.
नोएडा में AQI 400 के पार, हवा बेहद खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और अन्य एजेंसियों के आंकड़ों के मुताबिक, नोएडा के सभी सक्रिय एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई.
सेक्टर-1: AQI 438
सेक्टर-125: AQI 416
सेक्टर-116: AQI 411
सेक्टर-62: AQI 358
