
बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद पाकिस्तान में जो सियासी और कूटनीतिक उत्साह देखने को मिल रहा है, वह महज संयोग नहीं है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार खुलकर यह कह रहे हैं कि 2025 पाकिस्तान-बांग्लादेश रिश्तों के लिए ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित हुआ है. उनके इस बयान से साफ संकेत मिलता है कि पाकिस्तान शेख हसीना के हटने को अपने लिए रणनीतिक जीत मान रहा है.
इशाक डार ने न सिर्फ बांग्लादेश को ‘भाई देश’ बताया, बल्कि खुले तौर पर यह भी कहा कि शेख हसीना की सरकार पाकिस्तान-विरोधी थी. उनका यह बयान इस बात को दिखाता है कि हसीना के रहते दोनों देशों के रिश्ते जानबूझकर ठंडे रखे गए थे, जबकि नई अंतरिम व्यवस्था के आते ही पाकिस्तान ने तेजी से संपर्क बढ़ाया. उन्होंने उम्मीद जताई कि फरवरी में चुनाव के बाद रिश्ते और बेहतर होंगे
